✕
सोसायटी की मीटिंग में उठाए सवाल तो कर दी महिला की पिटाई
By EditorialPublished on
नवी मुंबई (Navi Mumbai) की एक हाउसिंग सोसायटी में बैठक के दौरान पांच लोगों ने 44 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि रबाले में हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी और अध्यक्ष हुए इस हमले में शामिल थे। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने मीटिंग के दौरान कुछ सवाल उठाए, जो आरोपियों को पसंद नहीं आए।

x

मुंबई । नवी मुंबई (Navi Mumbai) की एक हाउसिंग सोसायटी में बैठक के दौरान पांच लोगों ने 44 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि रबाले में हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी और अध्यक्ष हुए इस हमले में शामिल थे। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने मीटिंग के दौरान कुछ सवाल उठाए, जो आरोपियों को पसंद नहीं आए। उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की, उसे जमीन पर धकेल दिया और कई मुक्के मारे।
अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 79 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 189(2) (गैरकानूनी जमावड़ा) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधान के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बता दें कि हाउसिंग सोसाइटीज में कई मसलों पर विवाद आम होते हैं। इनमें से एक पार्किंग का मुद्दा भी है। कुछ माह पहले ही गुजरात के सूरत शहर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की मौत हो गई थी। इसमें एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार को दो भाइयों पर हमला कर दिया जिसके बाद एक भाई की मौत हो गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
