उत्तर प्रदेश में अयोध्या (Ayodhya, Uttar Pradesh) की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (Milkipur By Election) की तारीख का एलान हो गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने कहा कि मिल्कीपुर में 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी को मतगणना होगी। मिल्कीपुर में चुनाव का एलान होने के साथ ही यूपी में सियासी पारा गर्म होने लगा है।


Pratahkal_Milkipur_By_Election_Ayodhya_UP_Akhilesh_Yadav_Yogi_Adityanath
अयोध्या (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश में अयोध्या (Ayodhya, Uttar Pradesh) की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (Milkipur By Election) की तारीख का एलान हो गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने कहा कि मिल्कीपुर में 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी को मतगणना होगी। मिल्कीपुर में चुनाव का एलान होने के साथ ही यूपी में सियासी पारा गर्म होने लगा है।
अयोध्या में लोकसभा सीट जीतने के बाद से जहां सपा फुल कान्फिडेंट है, वहीं भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करके हार की निराशा से उबरना चाहती है। वर्ष 2024 के नवंबर महीने में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में हार मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाब न लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में मिल्कीपुर में सत्तासीन भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
  • यूपी में सियासी हलचल तेज
दरअसल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2024 में पार्टी ने उन्हें अयोध्या संसदीय सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। इसमें भी अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। इसके बाद मिल्कीपुर सीट से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। इससे यह सीट खाली हो गई थी। अब इस पर उपचुनाव का एलान हो गया है। इससे एक बार फिर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।
Editorial

Editorial

Next Story