✕
भारतीय मानक ब्यूरो के फाउंडेशन डे का आयोजन
By EditorialPublished on
मुंबई। भारतीय मानक ब्यूरो ने सोमवार को अपने फाउंडेशन डे का आयोजन किया। यह आयोजन भारत के गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए महत्वपूर्ण था।

x
मुंबई। भारतीय मानक ब्यूरो ने सोमवार को अपने फाउंडेशन डे का आयोजन किया। यह आयोजन भारत के गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए महत्वपूर्ण था।
इस कार्यक्रम में वीजेटीआई निदेशक डॉ. सचिन डी. कोरे,
उप महानिदेशक (पश्चिमी क्षेत्र), बीआईएस संजय गोस्वामी, बीआईएस के वैज्ञानिक-ई एवं प्रमुख पिनाकी गुप्ता, प्रेम साजनी पटनाला व अनिल कपूर, महासचिव, भारतीय रासायनिक परिषद श्रध्दा राणे और डॉ. नरेंद्र दिगंबर गंगाल सम्मानित अतिथि थे।
इस अवसर पर संजय गोस्वामी ने मानकीकरण और स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए बीआईएस द्वारा किए जा रहे विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने भारत में आगामी आईईसी बैठक की मेज़बानी का ऐलान किया
डॉ. सचिन कोरे ने कहा कि 3डी प्रिंटिंग और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में बीआईएस का भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है, खासकर उत्पादों और आभूषण निर्माण उद्योगों में। वहीं, डॉ. नरेंद्र गंगाल ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि बीआईएस इस दिशा में स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Next Story
Related News
X

