✕
जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन, तेलंगाना में नया टर्मिनल स्टेशन शुरू
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सोमवार को कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सोमवार को कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उन्होंने नए जम्मू रेलवे डिवीजन, तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही, ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखी। प्र.म. मोदी ने कहा, हमारे देश में अब मेट्रो नेटवर्क 1000 किलोमीटर से ज्यादा का हो गया है। आज यहां तेलंगाना, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के लिए न्यू एज कनेक्टिविटी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। यह दर्शाता है कि अब पूरा देश कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जम्मू रेलवे मंडल का लाभ जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कई शहरों के साथ लेह लद्दाख को होगा। जम्मू-कश्मीर को देश के हिस्सों को अच्छे से जोड़ देगी। विश्व का सबसे ऊंचा आर्च पुल चिनाव पुल और पहला केबल पुल अंजी खड्ड पुल भारत की इंजीनियरिंग के बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा में प्रचुर प्राकृतिक संसाधन है। अनेक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 70 हजार करोड़ रूपए के परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
413 करोड़ की लागत से बना चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन तेलंगाना में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को प्रवेश के नए प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है। इसकी लागत लगभग 413 करोड़ रूपये है। अच्छी यात्री सुविधाओं वाले इस पर्यावरण अनुकूल टर्मिनल से सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा जैसे शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़भाड़ कम होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
