✕
मतदाताओं पर भड़के डिप्टी सीएम अजित पवार
By EditorialPublished on
बारामती। बारामती पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समर्थकों पर ही बुरी तरह भड़क गए। हालांकि, इसे लेकर महायुति के दल उनका बचाव करते नजर आए।

x

बारामती। बारामती पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समर्थकों पर ही बुरी तरह भड़क गए। हालांकि, इसे लेकर महायुति के दल उनका बचाव करते नजर आए। फिलहाल, इसपर डिप्टी सीएम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। खबर है कि रविवार को वह पूरे दिन बारामती में रहे और कई कार्यक्रमों का हिस्सा बने। खास बात है कि उन्होंने बारामती से ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।
रिपोर्ट के अनुसार, जब पवार के सामने उनके समर्थक कई मुद्दों को लेकर पत्र लेकर पहुंचे, तो वह भड़क गए थे। उन्होंने कहा, आपने मेरे लिए वोट किया है, इसका मतलब यह नहीं कि आप मेरे बॉस बन गए। क्या अब आपने मुझे खेतिहर मजदूर बना दिया है।
Next Story
Related News
X

