✕
1.60 करोड़ के गहनों की हेराफेरी कर ठगी
By EditorialPublished on
मुंबई। एक करोड़ साठ लाख रुपये के सोने के गहनों की हेराफेरी कर एक जूलरी कारोबारी के साथ दो लोगों ने ठगी की। इस मामले में जूलरी कारोबारी सहित दो लोगों के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन दोनों के नाम रूपेश वैष्णव और रामलाल गुर्जर हैं।

x

मुंबई। एक करोड़ साठ लाख रुपये के सोने के गहनों की हेराफेरी कर एक जूलरी कारोबारी के साथ दो लोगों ने ठगी की। इस मामले में जूलरी कारोबारी सहित दो लोगों के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन दोनों के नाम रूपेश वैष्णव और रामलाल गुर्जर हैं। इनमें से रामलाल हैदराबाद के मयूरा ज्वेलर्स का मालिक है। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।
शिकायतकर्ता बोरीवली इलाके में रहते हैं और वहीं प्रेमनगर, केवलनगर इलाके में स्वर्णाभूषण का व्यवसाय करते हैं। रूपेश उनके परिचित हैं और वे उनसे माला और मंगलसूत्र के लिए सोने की तार बनवाते थे। रूपेश ने ही उनकी रामलाल से पहचान करवाई थी। बताया गया था कि रामलाल हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित जूलरी कारोबारी हैं और वहां उनका स्वर्णाभूषणों का बड़ा कारोबार है। इसी भरोसे पर उन्होंने रामलाल से आभूषणों का लेन-देन शुरू किया था।
अक्टूबर 2024 में उन्होंने रामलाल को 1800 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषण दिए थे, जिसके बदले रामलाल ने उन्हें सोने के बिस्किट दिए थे। इसके बाद दिसंबर में उन्होंने रामलाल को फिर 1.60 करोड़ रुपये के 22 कैरेट के 2045 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषण दिए। इस बार रामलाल ने उन्हें दो किलो के सोने के बिस्किट दिए, लेकिन बाद में वह बिस्किट नकली निकले।
जब तक यह बात सामने आई, तब तक रूपेश और रामलाल फरार हो चुके थे। उनके मोबाइल बंद आ रहे थे। यह घटना समझ आने पर शिकायतकर्ता ने एल.टी. मार्ग पुलिस को पूरी जानकारी दी और रूपेश और रामलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Next Story
Related News
X

