✕
भारतीय मानक ब्यूरो का स्थापना दिवस आज
By EditorialPublished on
मुंबई। भारतीय मानक ब्यूरो अपने 78वें स्थापना दिवस पर सोमवार को उद्योग सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

x

मुंबई। भारतीय मानक ब्यूरो (Indian Standards Bureau) अपने 78वें स्थापना दिवस पर सोमवार को उद्योग सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन मानक निर्धारण, प्रमाणन, प्रयोगशाला परीक्षण, हॉलमार्किंग और प्रणाली प्रमाणन जैसे विषयों को लेकर किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीजेटीआई के निदेशक डॉ. सचिन डी. कोरे करेंगे। सम्मेलन भारत में मानकीकरण के भविष्य को आकार देने वाले विषयों पर केंद्रित होगा। आयोजन प्रातः 10 बजे से अंधेरी सीप्ज़ स्थित भारत रत्न-मेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर में होगा। इसमें मानकीकरण का भविष्य, गुणवत्ता की मांग सृजन व डिजिटल समाधान जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
Next Story
Related News
X

