✕
दिव्यांगों को मिला 'दिव्य सहारा'
By EditorialPublished on
जयपुर (कासं)। बीते करीब 40 वर्षों से मानव सेवा में । समर्पित एवं विभिन्न राष्ट्रीय 1 पुरस्कारों से सम्मानित उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान नए साल की शुरुआत में 228 दिव्यांगजनों की जिंदगी में नया सवेरा लेकर आया है।

x

जयपुर (कासं)। बीते करीब 40 वर्षों से मानव सेवा में । समर्पित एवं विभिन्न राष्ट्रीय 1 पुरस्कारों से सम्मानित उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान नए साल की शुरुआत में 228 दिव्यांगजनों की जिंदगी में नया सवेरा लेकर आया है।
प्रदेश की राजधानी जयपुर के अजमेर रोड स्थित मयूर गार्डन एवं बैंक्विट हॉल, डीसीएम पर रविवार को आयोजित नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में जयपुर व आसपास के 228 दिव्यांगों को अपर-लोवर व मल्टीपल कृत्रिम अंग एवं केलिपर्स निःशुल्क लगाए गए।
नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर का उद्घाटन पर्यटन उप निदेशक दलीप सिंह राठौड़ एवं जाने माने उद्योगपति विनोद चौधरी ने किया। इस । मौके पर मुख्य अतिथि दलीप 1 सिंह राठौड़ ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों को सशक्त ही नहीं कर रहा बल्कि उनके जीवन को सुगम और सार्थक बना रहा है। यह समाज एवं मानवमात्र की सेवा में एक बहुत बड़ा योगदान है। यह देश दुनिया को सुखी और स्वस्थ बनाने के लिए एवं विश्वबंधुत्व का भाव बढ़ाने वाला कार्य है। ऐसे ईश्वरीय कार्य के लिए उन्होंने नारायण सेवा संस्थान को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही, विनोद चौधरी ने संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव एवं अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की सेवा भावना और वर्षों की कार्य साधना की प्रशंसा की। उन्होंने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए उन्हें शिविर से लाभांवित हो अपने पैरों पर चलने की शुभकामनाएं दी। इससे पहले, दीप प्रज्ज्वलन के साथ नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर का शुभारंभ हुआ। अतिसम्मानित अतिथियों राम प्रकाश वैद्य, हजारीलाल अग्रवाल, शशिमोहन शर्मा एवं महेश घीया ने भी संस्थान के भव्य मानव कल्याण यज्ञ के लिए सराहना की और आभार प्रकट किया।
इस शिविर के लिए नॉर्मेट इंडिया ने कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत योगदान किया। शिविर में नॉर्मेट इंडिया के वित्त प्रबंधक लोकेश वर्मा, एचआर मैनेजर श्रीमती पूजा सिंह एवं उनकी टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के प्रारंभ में नारायण सेवा संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबीसा ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया। ट्रस्टी चौबीसा ने संस्थान के एक मुट्ठी आटे अभियान से लेकर अब तक की मानव कल्याण से जुड़ी सेवाओं से अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने नारायण सेवा संस्थान का वर्ष 2025 का संकल्प पत्र भी प्रस्तुत किया। चौबीसा ने बताया कि जयपुर के दिव्यांगजनों को उनके घरों के नजदीक ही मदद पहुँचाने के लिए 11 अगस्त, 2024 को यहां कैंप लगाया था। जिसमें 400 से ज्यादा निःशक्तजन आए। उनमें से 228 दिव्यांगजनों को नारायण लिंब व केलिपर्स लगाने के लिए चयनित किया। जिन्हें आज आप सबके सामने नई सक्षम जिंदगी का उपहार मिल रहा है। दिव्यांगों की ली गई नाप के अनुसार जर्मन तकनीक से बने वजन में हल्के, टिकाऊ, मॉड्यूलर एवं उच्च गुणवत्ता वाले नारायण लिम्ब लगाए गए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
