✕
कीर्तन से लेकसिटी निहाल, मार्शल आर्ट ने जगाया खालसा जोश
By EditorialPublished on
उदयपुर नगर संवददाता | शहर में शुक्रवार को चारों ओर गुरू के प्रति आस्था, विश्वास और समर्पण की झलक देखने को मिली।

x

उदयपुर नगर संवददाता | शहर में शुक्रवार को चारों ओर गुरू के प्रति आस्था, विश्वास और समर्पण की झलक देखने को मिली। कुछ देर के लिए यूं लगा जैसे लेकसिटी कीर्तन और गुरू के गुणगान से निहाल हो रही है। एक ओर नगर कीर्तन में सिख संस्कृति के साथ जोश और उत्साह का अद्भुत मिलन हुआ तो दूसरी ओर गुरू के अटूट लंगर में आपसी भाइचारे और सद्भावना की मिसाल देखने को मिली।
जोशीले गीतों और गुरू वाणी की धुनों ने मन रूपी मोर गुरू गोविंद सिंह की शान में झूमने पर मजबूर हो गया। मौका था सिख समुदाय ने 10 वें गुरू गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर निकले नगर कीर्तन का। गुरू ग्रंथ साहिब के रथ के आगे चल रहे पंच प्यारे नगर कीर्तन के मुख्य आकर्षण का केंद्र थे। नगर कीर्तन का जगह-जगह आतिशबाजी, पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। तिराहे चौराहों पर गतका प्रदर्शन देखने लोगों का हुजूम उमड़ा।
शास्त्री सर्कल स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के शास्त्री सर्कल, कोर्ट चौराहा, चेतक सर्कल, हाथीपोल, देहलीगेट, बापूबाजार, सूरजपोल होते हुए कुमहारों के भट्टे पर पहुंचा, जहां पर गुरूद्वारे पर जाकर नगर कीर्तन का जोरदार तरीके से समापन किया गया। आपको बता दें कि सोमवार को गुरू गुरू गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
गुंजा जो बोले सो निहाल का जयघोष
वाहे गुरू दा खालसा, वाहे गुरु दी फतह, जो बोले सो निहाल के जयघोष और पंज प्यारे की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में गतका प्रदर्शन ने जोश जगा दिया। सैकड़ों युवा और बच्चों ने पूरे मार्ग में एक से फोटो: प्रऋषभ जैन बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे पेशकर राह चलते लोगों को भी कुछ देर के लिए ठहरने पर मजबूर कर दिया। इधर, नगर कीर्तन के दौरान महिलाओं ने गुरू ग्रंथ साहिब के आगे झाडू निकालकर सेवाएं दी। शहर के विभिन मार्गों पर निकले नगर कीर्तन का विभिक्षा समाजों और संगठनों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह स्टॉल पर जलपान आदि की व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन में सिख समाज के नन्हें बच्चों ने भी भागीदारी निभाई। एकजुटता के समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए गुरु गोविंद सिंह के संदेशों को प्हुंचाने का कार्य किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
