✕
सानपाड़ा में चार राउंड फायरिंग; घायल शख्स की हालत गंभीर
By EditorialPublished on
मुंबई। नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों ने चार राउंड फायरिंग की।

x

मुंबई। नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों ने चार राउंड फायरिंग की। गोली चलाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर सानपाड़ा में डी-मार्ट के पास हुई। गोलीबारी में वाशी एपीएमसी में कचरा संग्रहण एजेंसी के ठेकेदार राजराज थोके घायल हो गए। थोके सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में चाय पी रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके वाहन के पास आए और अपने पास मौजूद बंदूक से चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। नजदीक से गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Next Story
Related News
X

