✕
वाशी में तेरापंथ सभा की संगठन यात्रा
By EditorialPublished on
तेरापंथ सभा वाशी की संगठन यात्रा का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। तेरापंथ समाज वाशी की ओर से स्वागत सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खाटेड, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन महामंत्री बाबूलाल बाफना, कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी ने किया।

x

मुंबई। तेरापंथ सभा वाशी की संगठन यात्रा का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। तेरापंथ समाज वाशी की ओर से स्वागत सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खाटेड, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन महामंत्री बाबूलाल बाफना, कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी ने किया। तेरापंथ महासभा उपाध्यक्ष किशनलाल डागलिया, पंच मंडल सदस्य दिनेश सुतरीया, आंचलिक प्रभारी जयंतीलाल बरलोटा, तनसुख चोरड़िया ने विस्तृत जानकारी दी। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल खाटेड़, राजू कावड़िया, अर्जुन सोनी, कैलाश गुदेचा, प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष दिलखुश मेहता, महिला मंडल मंत्री सीमा मेहता, कोषाध्यक्ष भावना बाफना, विजेता भंसाली, अणुव्रत समिति क्षेत्रीय संयोजिका रंजना हिरण एवं अन्य की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन युवक परिषद मंत्री निलेश कोठारी ने किया। संचालन तेरापंथ सभा मंत्री पवन परमार ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवीण चोरडिया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
