panjab
मुंबई। पंजाब सरकार के इतिहास में पहली बार, पंजाब स्टेट लॉटरी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर अब तक की सबसे बड़ी बम्पर लॉटरी लॉन्च की है। इस टिकट को "पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025" नाम दिया गया है। प्रत्येक टिकट की कीमत 500 रुपये रखी गई है और पहले इनाम की राशि 10 करोड़ रुपये है। यह एक गारंटीड पुरस्‍कार है, जिसका मतलब है कि कोई न कोई यह राशि जरूर जीतेगा। ड्रॉ केवल बेचे गए टिकटों पर आधारित होगा। इस टिकट का ड्रॉ 18 जनवरी को रात 8 बजे निकाला जाएगा और इसे यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। दूसरे पुरस्‍कार की राशि 1 करोड़ रुपये और तीसरे पुरस्कार की राशि 50 लाख होग़ी। इन पुरस्कारों के अलावा कई अन्य इनाम भी दिए जाएंगे। ये टिकट महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के सभी लॉटरी काउंटरों पर उपलब्ध हैं। डियर लॉटरी ने अब तक पूरे भारत में 3400 से अधिक करोड़पति बनाए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story