Mewad Samaj
मुंबई। मेवाड़ प्रजापत कुम्हार समाज मुंबई का 17वां स्नेह सम्मेलन मिरा रोड़ में अध्यक्ष तुलसीराम प्रजापत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मां श्रीयादे की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
Mewad Samaj
भजन गायक जगदीश वैष्णव ने गणपति वंदना के बाद भजनों की शुरुआत की, जिसमें भेरुजी माताजी बालाजी रामदेवजी के भजनों की प्रस्तुति दी। सम्मेलन में राजस्थान, अहमदाबाद, सूरत, इन्दौर, नागपुर, वापी, आंणद, बड़ौदा सहित कई जगहों से समाजजनों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। बाहर से आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सम्मेलन में लाभार्थी परिवारों का सम्मान किया गया। अगले वर्ष के कार्यक्रम की बोलियां लगाई गई, जिसमें समाजजनों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। संचालन विक्रम आदीवाल, गणेश प्रजापत, प्रहलाद प्रजापत ने किया। सुबह 8 से शाम 6 तक कार्यक्रम चला, जिसमें अच्छी तादाद में समाज जनों ने हिस्सा लिया। आयोजन सफल बनाने मुंबई प्रजापत समाज के कार्यकर्ता समाजजन एवं युवा सक्रिय रहे।
Next Story