✕
ऐतिहासिक रहा आचार्य भिक्षु मित्र मंडल केलवा का स्नेह सम्मेलन
By EditorialPublished on
मुंबई। आचार्य भिक्षु मित्र मंडल मुंबई केलवा का 36वां स्नेह सम्मेलन केलवा के भिक्षु विहार में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।
_202501031107094511.jpg)
x
_202501031107094511.jpg)
मुंबई। आचार्य भिक्षु मित्र मंडल मुंबई केलवा का 36वां स्नेह सम्मेलन केलवा के भिक्षु विहार में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। तेरापंथ समाज केलवा, महिला प्रकोष्ठ मुंबई, महिला मंडल केलवा, युवक परिषद, कन्या मंडल, भिक्षु विहार समिति के कार्यकर्ता सम्मेलन को यादगार बनाने में जुटे रहे। संयोजक ललित बोहरा ने बताया कि सम्मेलन में मुंबई सहित अन्य नगरों व शहरों में निवासरत केलवा वासी और बहन बेटियां शामिल हुए।
मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सांखला ने बताया कि सम्मेलन का आगाज 25 दिसंबर को अनप्लग्ड नाइट से हुआ। 26 दिसंबर को सम्मेलन का उद्घाटन सत्र आयोजित हुआ। अध्यक्ष सांखला ने स्वागत वक्तव्य दिया। संयोजक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने भी स्वागत उद्बोधन दिया। उसके बाद मेहंदी, गीत, संगीत एवं गेम्स हुए। रात्रि को डीजे नाइट एवं डांडिया का आयोजन हुआ, जिसमें बंटी एंड पार्टी की प्रस्तुति पर पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे थिरकते रहे। 27 दिसंबर को अल्पाहार के बाद पंचतीर्थ दर्शन यात्रा निकाली गई जो कस्बे का भ्रमण कर पुनः भिक्षु विहार में संपन्न हुई। दोपहर में गेम्स, क्रिकेट मैच तथा शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवि सुनिल व्यास, मनोज गुर्जर, कनु पंडित एवं भावना लोहार ने प्रस्तुतियां दे माहौल खुशनुमा कर दिया। 28 दिसंबर को भक्ति में वैभव सोनी की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। सम्मान समारोह में सम्मेलन के प्रायोजक, मुख्य सहयोगी, स्वागत समिति, अल्पाहार व उपहार सहयोगी सहित अन्य सहयोगी परिवार का सम्मान किया गया। दोपहर 3 बजे मंडल की मीटिंग के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में संपूर्ण जैन समाज केलवा तथा बहन बेटियों दामाद ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
_202501031107569551.jpg)
सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक प्रकाश सिंघवी परिवार, भोजन प्रायोजक फुली बाई भेरूलाल बोहरा परिवार, पुष्पा बाई हस्तीमल सोलंकी परिवार, बदाम बाई शंकरलाल कोठारी परिवार, परमेश्वर गेहरी लाल बोहरा परिवार, बाबूलाल महेंद्र कुमार कोठारी परिवार थे। अल्पाहार प्रायोजक संपत लाल, ख्यालीलाल मादरेचा परिवार, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, भूपेंद्र कुमार कोठारी परिवार, मदनलाल, नरेश कुमार, चंद्रेश कुमार मादरेचा परिवार एवं उपहार प्रायोजक हरकलाल, दिनेश कुमार कोठारी परिवार थे। स्वागत समिति सहयोगी रमेश चंद्र राहुल कुमार बोहरा परिवार, कन्हैया लाल, चेतन कुमार सांखला परिवार, सोहनलाल, लोकेश कुमार लोढ़ा परिवार, जीतमल नितिन कुमार बोहरा परिवार, शांतिलाल हगामी लाल सांखला परिवार, नरेश कुमार मूलचंद सांखला परिवार, ललित कुमार हर्ष कुमार बोहरा परिवार, चंदनमल, भंवरलाल कोठारी परिवार, आचार्य भिक्षु मित्र मंडल महिला प्रकोष्ठ मुंबई (केलवा), जुगराज, सोहनलाल बोहरा परिवार, मूलचंद, बाबूलाल बोहरा परिवार का सम्मान किया गया।
_202501031108197226.jpg)
सम्मेलन सहयोगी कमलेश कुमार बोहरा, निर्मल कुमार बोहरा, शांतिलाल सोलंकी, प्रवीण कुमार मादरेचा, संजय कुमार कोठारी, अनिल कुमार मादरेचा, संपत लाल कोठारी, गणपत लाल मादरेचा, रमेश चंद्र सामर एवं चंदनमल कोठारी एवं सहसहयोगी अरविंद लोढ़ा, कैलाश सांखला, बसंत कोठारी, कांति कोठारी, बाबूलाल कोठारी, राहुल बाफना, लाभचंद चपलोत, पारस बोहरा, नवीन सुराणा, रमेश मादरेचा, सोहनलाल चपलोत, नरेश कोठारी एवं मूलचंद कोठारी के साथ सहयोगी पानी देवी बाफना, हिम्मत कोठारी, भीमराज लोढ़ा, विजय राज सांखला, देवेंद्र मेहता, नरेश बाफना, मोतीलाल चपलोत, कल्पेश चपलोत, रतन चपलोत, महावीर लोढ़ा, देवेंद्र मादरेचा, प्रवीण बोहरा, रमेश मादरेचा, बाबूलाल बाफना, गणपत मादरेचा, मदनलाल चपलोत, विनोद मादरेचा, कन्हैयालाल लोढ़ा, रमेश चपलोत, प्रकाश मेहता, हिम्मत चपलोत, प्रकाश सांखला, प्रवीण कोठारी एवं मनोज कोठारी परिवार थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मंत्री विनोद सांखला ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
