✕
12 साल बाद अहमदाबाद के आश्रम में पहुंचा आसाराम
By EditorialPublished on
आसाराम मंगलवार को अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम पहुंच गया। आसाराम को देखने के लिए आश्रम के बाहर समर्थकों की भीड़ न जुटे इसके लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

x

जोधपुर (कासं)।आसाराम मंगलवार को अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम पहुंच गया। आसाराम को देखने के लिए आश्रम के बाहर समर्थकों की भीड़ न जुटे इसके लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। आसाराम के आश्रम पहुंचने की सूचना पर उसके अनुयायी भी यहां पहुंच रहे हैं। उनको बाहर ही रोक लिया गया। आसाराम 23 जनवरी को जोधपुर से मोटेरा आने के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान राजस्थान और गुजरात के आश्रमों में रुकते हुए आज यहां पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आसाराम बनासकांठा के थराद आश्रम पहुंचा था। इसके बाद रविवार को डीसा के लिए रवाना हुआ। मोटेरा आश्रम में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर आसाराम के फोटो-वीडियो शेयर नहीं करने की बात कही गई है। इसके लिए ग्रुप में मैसेज भी किए जा रहे हैं। आसाराम के सामूहिक रूप से भक्तों से मिलने को लेकर कुछ दिनों पहले पालनपुर (गुजरात) आश्रम का एक वीडियो भी सामने आया था।
अहमदाबाद में इलाज करवा रहा है आसारामः आसाराम 31 मार्च 2025 तक अंतरिम जमानत पर बाहर है। 14 जनवरी की देर रात आसाराम जोधपुर में भगत की कोठी स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल से निकलकर पाल गांव में अपने आश्रम पहुंचा था। इसके 9 दिन बाद 23 जनवरी को जोधपुर आश्रम से अहमदाबाद के लिए निकला था। आसाराम गुरुवार की दोपहर करीब 130 बजे सड़क मार्ग से सुमेरपुर आश्रम पहुंचा था। वहां से रात को मेहसाणा, कलोल सहित अन्य आश्रम में रुकते हुए अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था। बताया जाता है कि मोटेरा आश्रम में आसाराम इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श भी लेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
