rahul gandhi
महू (एजेंसी)। कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की सीनियर लीडरशिप ने भाजपा और प्र.म. नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि जिस दिन हमारा संविधान बदल दिया गया, उस दिन देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के लिए कुछ नहीं बचेगा।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा - आरएसएस देश में आजादी से पहले जैसी स्थिति चाहते हैं जिसमें गरीबों के पास अधिकार नहीं होते, सिर्फ अमीरों के पास होते हैं। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है- जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है। दूसरी तरफ आरएसएस भाजपा है-जो संविधान के खिलाफ हैं, वो इसे कमजोर करते हैं और खत्म करना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, भाजपा ने लोकसभा से पहले भी संविधान को खत्म करने की बात कही थी, इन्होंने कहा था कि अगर 400 सीटें आ गईं तो संविधान बदल देंगे। लेकिन उनके सामने कांग्रेस और इंडिया के नेता व कार्यकर्ता खड़े हुए। नतीजा ये हुआ कि लोकसभा में प्र.म. नरेंद्र मोदी को संविधान के आगे माथा टेकना पड़ा। उन्होंने कहा, याद रखिए, जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। आजादी से पहले देश में गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के पास कोई अधिकार नहीं थे। सिर्फ राजा-महाराजाओं के पास अधिकार थे। आजादी के बाद संविधान बना तो देश में सभी को अधिकार मिले
Next Story