✕
JNVU में महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की प्रतिमा स्थापना
By EditorialPublished on
जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ओल्ड कैंपस में महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की प्रतिमा स्थापना को लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया गया।
_202501271214311346.jpg)
x
_202501271214311346.jpg)
जोधपुर (कासं)। जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ओल्ड कैंपस में महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की प्रतिमा स्थापना को लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राजपरिवार के गजसिंह ने भूमि पूजन किया। इस दौरान एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु राणा, कुलपति के एल श्रीवास्तव और छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी ने भूमि पूजन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय आधुनिक जोधपुर के निर्माता रहे हैं। उनके समय जोधपुर को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिए गए। साल 1893 में एसएमके जसवंत कॉलेज की स्थापना भी उन्होंने की थी। 132 साल बाद आज यूनिवर्सिटी कैंपस में उनकी प्रतिमा लगाने का सौभाग्य उनको मिला है इसलिए वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।
यह मेरा कर्तव्य है और मैं किसी पर कोई अहसान नहीं कर रहा हूं। कार्यक्रम में जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत, सहायक प्रोफेसर क्षितिज महर्षि, प्रोफेसर महेंद्र कुमार सांवरिया, चंद्रवीर सिंह बडला, जालम सिंह रावलोत, हनुमान सिंह खांगटा, लोकेंद्र सिंह गोरडिया, गजेंद्र सिंह, मोती सिंह, जीवन सिंह, नवल सिंह, भेरू सिंह चाबा, मदन सिंह गड़ा, बबलू सोलंकी, अजय राज सिंह, हर्ष करनोत, मानवेंद्र, राजवीर और लोकेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
