jain mandal
मुंबई। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ चारभुजा का वार्षिक स्नेह सम्मेलन विरार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद इस वर्ष चारभुजा में होने वाले चातुर्मास की तैयारी को लेकर जाजम का आयोजन हुआ। मुख्य लाभार्थी की बोली नजरीबाई रंगलाल सिंघवी परिवार ने ली। अन्य व्यवस्था के लिए भी ग्राम वासियों ने बोलियों में भागीदारी निभाई। आयोजन सफल बनाने चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुरेश सिंघवी, महामंत्री किशन कावड़िया, मंत्री केतन मादरेचा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल कांवडिया, सह कोषाध्यक्ष संदिप मेहता, मोडीलाल कच्छारा, राजेश सराफ, विनोद कावडिया, जितु मेहता, अरविंद सराफ, विकास कोठारी, मनसुख कांवडिया, किशन सराफ, कमलेश मेहता का योगदान रहा। महिला मंडल व नवयुवक मंडल ने चातुर्मास को सफल बनाने शपथ ली। यह जानकारी अरविंद सराफ ने दी।
jain mandal
Next Story