mumbai

मुंबई। नालासोपारा की पेल्हार पुलिस ने शनिवार शाम धानिवबाग के गांगडीपाड़ा स्थित भागवत बिल्डिंग में छापेमारी कर अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। जिनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी के पास फर्जी दस्तावेज ,मोबाईल आदि सामान जप्त किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से निवास कर रहे है। पीआय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम द्वारा धानीवबाग स्थित गांगडीपाडा की भागवत बिल्डिंग में छापेमारी की । पुलिस ने कुछ घरों में रह रहे लोगों से पूछताछ कर उनके दस्तावेज की जांच की। सवालों का जवाब सही नही देने पर और दस्तावेजों पर संदेह हुआ। इस पर उनके द्वारा बंग्लादेशी होने की बात कही गई। पुलिस ने नूरजलाल मोल्ला (42) राखी मोल्ला उर्फ तंजीला खातून (27) मालती मिस्त्री (42) अकालिमा विश्वास (35) रत्ना मोल्ला उर्फ आशा शिंदे (40) जावेदुल शेख (38) रूबी खातून (35) फातिमा शेख (40) और दिलरुबा चौहान (45) को बिना पासपोर्ट के बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद पेल्हार पुलिस स्टेशन की सीमा में अवैध रूप से रहते हुए पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनसे मिले मोबाईल व अन्य दस्तावेज जप्त किये । मामले की छानबीन क्राईम एपीआय अर्जुन पवार द्वारा कर रहे है।
Editorial

Editorial

Next Story