mumbai police
मुंबई। दिंडोशी पुलिस स्टेशन एरिया में एक 20 साल के लड़के ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस पूरी घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आरोपी प्रकाश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 332(B) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रह रही थी। घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया और मेमोरी लॉस की बीमारी से पीड़ित है। आरोपी उसके घर में घुस आया और जब वह सो रही थी तो उसने उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। इससे पहले मुंबई में एक 20 साल की लड़की से भी कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया था। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा था। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story