✕
वसुंधरा राजे ने जोधपुर में अधिकारियों को लगाई फटकार
By EditorialPublished on
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर में अपनी माता विजया राजे सिंधिया के प्रतिमा स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित करने पहुंचीं।

x

जोधपुर (कास)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर में अपनी माता विजया राजे सिंधिया के प्रतिमा स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित करने पहुंचीं। प्रतिमा स्थल की दुर्दशा देखकर नाराजगी जाहिर की और नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। वसुंधरा ने कहा- मूर्ति स्थापित करने के बाद उनकी सार-संभाल होनी चाहिए। विजय राजे सिंधिया ने इस देश के लिए इतना कुछ किया है। दूसरे स्मारकों की तरह यहां पर भी ध्यान देना चाहिए। वसुंधरा की फटकार के बाद नगर निगम के पार्षद और अधिकारी एक्शन में आए और सफाई करवाई। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने प्रयागराज में चल रहे कुंभ को लेकर वसुंधरा राजे से सवाल किया तो वे बोलीं- मैं भी कुंभ जाऊंगी।
अमावस्या के दिन मेरी मां विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि भी है। प्रतिमा स्थल पर झाड़ियां देखकर नाराज हुई राजे पूर्व सीएम रेजिडेंसी रोड पर गुरुवार को राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रतिमा स्थल के आस-पास झाड़ियां और साफ-सफाई नहीं होने को लेकर राजे बिफर गईं। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को मूर्ति स्थल के आस-पास साफ-सफाई करवाने के लिए कहा। राजे ने कहा- मूर्ति स्थापित करने के बाद उनकी सार-संभाल होनी चाहिए। विजय राजे सिंधिया ने इस देश के लिए इतना कुछ किया है। दूसरे स्मारकों की तरह यहां पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई रखने के लिए भी कहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
