✕
रेल राज्य मंत्री ने किया बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
By EditorialPublished on
केंद्रीय रेल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कारखाने के नवाचार, लोको उत्पादन क्षमताओं और वैश्विक योगदान की सराहना की।

x

बनारस। केंद्रीय रेल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कारखाने के नवाचार, लोको उत्पादन क्षमताओं और वैश्विक योगदान की सराहना की। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने उनका स्वागत किया। सोमन्ना ने नए लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रैक्शन असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप, और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण किया । उन्होंंने इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निरीक्षण करते हुए ड्राइवर कैब में बैठकर इसकी तकनीकी विशेषताओं का अनुभव लिया। कारखाना भ्रमण के उपरांत प्रशासन भवन प्रांगण में पौधारोपण किया। इसके उपरांत प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अभिनन्दन किया और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कारखाने की उपलब्धियों, तकनीकी दक्षताओं और भविष्य की योजनाओं का विवरण दिया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पादन एवं विपणन सुनील कुमार ने किया।
Next Story
Related News
X

