gandhinagar
गांधीनगर। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में शाहीबाग स्थित सरदार पटेल स्मारक भवन के निकट जैनाचार्य हिमाचल सूरी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने सर्किल का 'जैनाचार्य हिमाचलसूरि महाराज सर्किल' नामकरण करने संबंधी पट्टिका का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे। अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा शाहीबाग वॉर्ड में मधुरम टावर से हाथी सर्किल तक के मार्ग का “पंन्यास रत्नाकरविजय मार्ग' तथा सर्किट हाउस व पोस्ट ऑफिस क्वॉर्टर्स से सिल्वर पार्क सोसाइटी तक के मार्ग का 'जैनाचार्य हिमाचल सूरी मार्ग' के रूप में नामकरण किया है। दोनों नामकरण पट्टिकाओं का अनावरण किया गया। इस अवसर पर सभा में मुनि विजय रविशेखर सूरी महाराज ने मुख्यमंत्री पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक लोक कल्याणकारी कार्य करने वाले जैनाचार्य हिमाचल सूरिजी के नाम को सर्किल तथा सड़क के साथ जोड़कर यथोचित सम्मान दिया है। शंकरलाल मेहता ने बताया कि इस अवसर पर अहमदाबाद महापौर प्रतिभा जैन, विधायक दर्शना वाघेला, हसमुख पटेल, दिनेश कुशवाहा, पारस मेहता, बाबूलाल मेहता सहित श्रावक उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story