nitesh rane
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यह सब नाटक हो सकता है। साथ ही उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया और ‘हिन्दू अभिनेता के मामले में चुप्पी साधने पर विपक्ष पर सवाल उठाए। खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर पर हुई घुसपैठ के दौरान उनपर हमला कर दिया था, जिसके चलते उन्हें चोटें आई थीं।
एक कार्यक्रम के दौरान राणे ने कहा, देखो बांग्लादेशी अब मुंबई में क्या कर रहे हैं। वो सैफ अली खान के घर में घुस गए। इससे पहले ये लोग सड़कों पर क्रॉसिंग के पास खड़े होते थे और अब लोगों के घरों में घुसना शुरू कर दिया है। वो शायद उसे (सैफ) को ले जाने के लिए आए थे। यह बहुत अच्छा है। कचरे को हटा भी लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, जब वह अस्पताल से बाहर आ रहे थे, तब मैंने देखा। मुझे शक है कि उन्हें चाकू लगा भी था या वह सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे। वह चलते हुए नाच रहे थे। जब शाहरूख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो सभी उसकी बात करने लगते हैं। जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक्टर को यातना दी जाती है, तब कोई भी इसके बारे में बात करने के लिए आगे नहीं आता है।
उन्होंने कहा, ...मुंबई का जीतुद्दीन (जितेंद्र अव्हाड) और बारामती की ताई (सुप्रिया सुले) कुछ भी कहने के लिए आगे नहीं आए... उन्हें सिर्फ सैफ अली, शाहरूख खान के बेटे और नवाब मलिक की चिंता है...। क्या आप लोगों ने देखा कि ये कभी हिन्दू कलाकार को लेकर चिंतित होते हैं...। आप लोगों को इन सभी बातों पर ध्यान देना चाहिए।
Editorial

Editorial

Next Story