✕
उदयपुर से अहमदाबाद अब सिर्फ 4 घंटे में, वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जल्द
By EditorialPublished on
गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद और राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर को एक नई सौगात रेलवे विभाग की ओर से मिलने वाली है। जल्द ही अहमदाबाद से उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी।

x

उदयपुर, नगर संवाददाता | गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद और राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर को एक नई सौगात रेलवे विभाग की ओर से मिलने वाली है। जल्द ही अहमदाबाद से उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी। ऐसे में उदयपुर और अहमदाबाद के बीच का सफर और आसान हो जाएगा। नई ट्रेन को अहमदाबाद हिम्मतनगर-उदयपुर रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन के सफल होने के बाद जल्द ही शुरू किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह कार्य जनवरी या फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ यात्रियों को पारंपरिक विकल्पों की तुलना में तेज और ज्यादा आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलने वाली वर्तमान ट्रेनें करीब साढ़े 5 से 6 घंटे का समय लेती हैं, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को महज 4 घंटे में ही पूरा कर लेगी।
जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद से उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की योजना बनाई है, जो कि अहमदाबाद- हिम्मतनगर उदयपुर रूट के विद्युतिकरण का काम पूरा होने के बाद ही शुरू की जाएगी। इस फैसले का उदयपुर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है, क्योंकि अहमदाबाद और उदयपुर दोनों शहर पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस 26 जनवरी के बाद, यानी जनवरी के आखिरी कुछ दिनों या फरवरी के मध्य तक किसी भी समय शुरू की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस एक 8 कोच की मिनी ट्रेन होगी, जो उदयपुर और अहमदाबाद के बीच तेज और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।
बताया जा रहा है कि यह ट्रेन सप्ताह के 6 दिन चलेगी, लेकिन मंगलवार को इसका संचालन नहीं किया जाएगा। उदयपुर से यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे चलेगी और दिन में 10.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन अहमदाबाद से शाम को 5.45 बजे चलेगी और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। रास्ते में, यह ट्रेन केवल 1 स्टेशन, हिम्मतनगर में 2 मिनट के लिए रुकेगी। अहमदाबाद से उदयपुर के बीच 296 किमी की दूरी को तय करने में यह वंदे भारत एक्सप्रेस मात्र 4 घंटे का समय लेगी, जो पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और समय बचाने वाला विकल्प होगा। यह ट्रेन अहमदाबाद के असारवा स्टेशन से चलेगी और ट्रेन के किराये के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसके अनुसार एसी चेयरकार का किराया 1065 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया 1890 हो सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
