jain mandal
मुंबई। जिलोला जैन मित्र मंडल मुंबई का वार्षिक सम्मेलन ऋषभ गार्डन रिसॉर्ट में उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। अध्यक्ष राजकुमार बाफना ने बताया कि प्रायोजक शशिबाई शेषमल, पुष्पादेवी पारसमल, पुष्पादेवी महेंद्रलाल, प्रकाशदेवी अनिल, सरोज अखिलेश, सुरक्षा संजय चौधरी काजूपाड़ा थे। मंत्री संजय चौधरी ने बताया कि जिलोला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमें चौधरी वॉरियर्स ने जीत हासिल की। जिलोला टाइटन्स दूसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट के साथ महिलाओं के लिए भी खेल और गतिविधियों का आयोजन किया गया। सम्मान एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। स्वागत अध्यक्ष राजकुमार बाफना ने किया। पारस चौधरी, अखिलेश चौधरी और संजय चौधरी को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों और तपस्वियों को भी सम्मानित किया गया।

jain mandal
आभार कोषाध्यक्ष अशोक बाफना ने एवं संचालन मंत्री संजय चौधरी ने किया। ज्ञानचंद बाफना ने बताया कि बस प्रभारी भगवतीलाल बाफना, राजकुमार बाफना के साथ कमलेश बाफना, अशोक बाफना, राजेश चौधरी, पीयूष चौधरी, अशोक चौधरी, निमेष बाफना, चेतन बाफना, सागर बाफना, रौनक बाफना, जिगर चौधरी, प्रख्यात, हर्षित, साहिल, आर्यन, गर्व, ध्वनिल, यग्नेश, यश चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका बाफना, मंत्री सुरक्षा चौधरी, कोषाध्यक्ष भावना बाफना, प्रज्ञा, प्रेक्षा का सहयोग रहा। कोषाध्यक्ष अशोक बाफना के अनुसार सम्मेलन में प्रकाश बाफना और ललित बाफना साथ ही अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर समिति की बैठक हुई, जिसमें भविष्य के सम्मेलनों और सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
Editorial

Editorial

Next Story