✕
यूको बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़कर 693 करोड़ पर
By EditorialPublished on
मंगलवार को यूको बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की दिसंबर तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है। बैंक ने बताया कि इस दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27 फ़ीसदी से बढ़कर 639 करोड़ रुपए हुआ है।

x

मुंबई। मंगलवार को यूको बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की दिसंबर तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है। बैंक ने बताया कि इस दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27 फ़ीसदी से बढ़कर 639 करोड़ रुपए हुआ है। इस दौरान नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 19 फ़ीसदी से बढ़कर 2377 करोड़ रुपए हो गई। दिसंबर तिमाही के दौरान यूको बैंक की कुल आय 15 फ़ीसदी से बढ़कर 7406 करोड़ रुपए के लेवल पर रिपोर्ट हुई है। बैंक ने यह भी बताया कि इस दौरान नेट प्रॉफिट मार्जिन में काफी सुधार देखने को मिला है। यह करीब 8.64% के लेवल पर रिपोर्ट हुआ है।
Next Story
Related News
X

