mumbai
मुंबई। राज्य परिवहन विभाग ने मंगलवार को शहर में ऑटोरिक्शा और टैक्सी के न्यूनतम किराए में 3 की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो ऑटोरिक्शा का न्यूनतम किराया 23 से बढ़कर 26 और टैक्सी का किराया 28 से 31 हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एमएमआरटीए) के अध्यक्ष और परिवहन के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी इस सप्ताह किराया संशोधन पर अंतिम निर्णय लेंगे। आखिरी बार ऑटो-टैक्सी का किराया अक्टूबर 2022 में बढ़ाया गया था। परिवहन विभाग ने मेट्रो 3 (आरे से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) के पहले चरण में पांच मेट्रो स्टेशनों के बाहर सात ऑटो स्टैंड की स्थापना का भी प्रस्ताव दिया है, जिससे अंतिम मील तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके और मेट्रो की सवारी को बढ़ावा दिया जा सके।
ठाणे के यात्रियों के लिए सस्ती एसी बस सेवा ठाणे के यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। एसी बस किराए में 35% से 50% तक कमी की योजना है। 2 किमी दूरी के लिए न्यूनतम किराया 20 से घटाकर 10 करने का प्रस्ताव है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि "यह कदम बेस्ट और नवी मुंबई परिवहन की प्रतिस्पर्धा के चलते उठाया गया है, जिनके एसी बस का न्यूनतम किराया 6 और 10 है।" एमएमआरटीए ने पूर्व और पश्चिम उपनगरों, ठाणे, कल्याण और वसई के व्यस्त मार्गों पर 30 से अधिक नियमित और साझा ऑटो-टैक्सी स्टैंड शुरू करने का भी प्रस्ताव दिया है।
यात्रियों का विरोध, यूनियन का समर्थन यात्रियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने बढ़ते इनकार की घटनाओं का हवाला देते हुए हुए किराया बढ़ोतरी का विरोध किया है। वहीं, यूनियन नेताओं ने इसे उचित और खाटुआ समिति के किराया संशोधन फॉर्मूले के अनुसार बताया। सीएनजी की बढ़ती कीमतों और रखरखाव के खचों के चलते ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराए में बढ़ोतरी की मांग की है। मुंबई रिक्शावाला यूनियन के नेता थंपी कुरियन ने कहा, "हमारी मांग सीएनजी की बढ़ती कीमतों, महंगाई और ऑपरेशनल खचों पर आधारित है। यह खाटुआ समिति की सिफारिशों के अनुरूप है।" मुंबई टैक्सीमेन यूनियन के ए.एल. क्वाड्रोस ने कहा, "हमारी 3 बढ़ोतरी की मांग वाजिब है। सरकार को लागत, मरम्मत, बीमा प्रीमियम और ईंधन लागत जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाना चाहिए।" हालांकि, कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा, "बिना सेवा की गुणवत्ता में सुधार के किराए में बढ़ोतरी अनुचित नुचित है। मौजूदा किराया पर्याप्त है।"
एमएमआरटीए इस सप्ताह प्रस्तावों को मंजूरी देगा
काली-पीली टैक्सी:
---- न्यूनतम किराया: ₹28
----- प्रस्तावित न्यूनतम किराया : ₹31
---- प्रति किमी किराया : ₹18.66 से बढ़ाकर ₹20.66

ऑटो रिक्शा:
---- न्यूनतम किराया : ₹23
---- प्रस्तावित न्यूनतम किराया : ₹26
---- प्रति किमी किराया: ₹15.33 से बढ़ाकर ₹17.14

मेट्रो 3 स्टेशनों के लिए 7 ऑटो स्टैंड
--- बीकेसी मेट्रो स्टेशन: गेट B1 और A5
---- बांद्रा कॉलोनी: विद्यानगरी मेट्रो स्टेशन गेट A1 और A2 गेट के पास
--- सांताक्रूज मेट्रो स्टेशन: एग्जिट गेट
---- टी1 एयरपोर्ट एग्जिट गेट
---- सहार रोड मेट्रो स्टेशन

खाटुआ समिति की सिफारिशें:
1. लंबी दूरी के यात्रियों के लिए दूरबीन किराया ।
2. 8 से 12 किमी के बीच यात्रा पर 15% और 12 किमी से अधिक पर 20% छूट।
3. दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ऑटो-टैक्सी किराए में 15% छूट।
Editorial

Editorial

Next Story