Udaipur
उदयपुर, नगर संवाददाता भाजपा की ओर से सोमवार को आयोजित किया गया भारत हमारा गौरव की गोष्ठी में शुरूआत से ही अव्यवस्थाओं का आलम रहा और इस कार्यक्रम में मंच पर बैठे अतिथियों का स्वागत करने में वरिष्ठ नेताओं का ध्यान नहीं रखा गया। कार्यक्रम की शुरूआत में ही अव्यवस्थाओं का आलम देखकर कुछ शहर भाजपा के नेता तो रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से आयोजित भारत हमारा गौरव की गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे। पहले यह कार्यक्रम करीब एक से डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम की शुरूआत पर मंच पर कई नेताओं को बुलाकर बैठा दिया था और कार्यक्रम की शुरूआत में जब मंच पर मौजूद नेताओं का सम्मान करवाना था तो मंच पर संयोजक ने सामने बैठे कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान करने के लिए नहीं बुलाया, जो-जो सामने दिख रहा था उसे सम्मान करने के लिए बुलाया जा रहा था। वहीं शहर और देहात के अध्यक्षों को केन्द्रीय मंत्री का सम्मान करना था जो नहीं हो पाया। वही हाल में ही नियुक्त मण्डल अध्यक्षों को भी अतिथियों को माला पहनाने के लिए मंच पर नहीं बुलाया। स्वागत का कार्यक्रम जो शार्ट में करना था उसे काफी लम्बा कर दिया गया। मंच पर 20 अतिथियों को बैठाया गया था, जिनके स्वागत में काफी समय लग गया। जो कार्यक्रम शाम को पांच बजे समाप्त होना था वह कार्यक्रम शाम को छः बाद समाप्त हुआ।
भाजपा ने अम्बेडकर का सम्मान और कांग्रेस ने किया अपमान निगम के सुखाडिया रंगमंच पर केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने प्रारंभ से ही डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर का सदैव अपमान किया उन्हें नीचा दिखाने में कहीं कसर नहीं छोड़ी। उनके सामने व्यक्ति उतार कर उन्हें चुनाव हरवाया। जबकि जनसंघ व भारतीय जनता ने सदैव बार-बार साहेब का मान बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार बनी सरकार में नेहरू ने कभी भी डॉ. बीआर अम्बेडकर को पसंद नहीं किया। मेघवाल ने वहां पर मौजूद लोगों को कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब के किए गए अपमान को बताया और यह भी बताया कि किस तरह से भाजपा ने डॉ. अम्बेडकर का सम्मान किया। मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार में संविधान सुरक्षित है और आरक्षण के प्रावधान भी सुरक्षित हैं। बाबासाहेब ने भारतीय संस्कृति को मूल संविधान के साथ जोड़ा पर कांग्रेस पार्टी ने उसे निकाल दिया धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हटा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत है। मोदी देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं उनके साथ खड़े रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद चुनीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, शहर अध्यक्ष रबिन्द्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, चौहान देहात जिला प्रभारी आई एम सेठिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य युधिष्ठिर कुमावत, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, प्रधान प्रतिभा नागदा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल डांगी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल ओड, शहर महामंत्री गजपाल सिंह, डॉ किरण जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story