Saif Ali Khan
मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमले के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। हालांकि मुंबई पुलिस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने हिरासल में लिए गए संदिग्ध को बांद्रा थाने ले गई है। वहां उससे पूछताछ चल रही है। गौरतलब है कि बांद्रा जैसे पॉश इलाके में सैफ अली खान जैसे मशहूर व्यक्ति पर हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया। पुलिस टीम बांद्रा स्थित उनके आवास के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है, जो हैरान कर करता है। उस पर सवाल उठ रहे हैं कि वह अब तक इस मामले में आरोपी की पहचान या उसे पकड़ क्यों नहीं पाई है। पुलिस 35 टीमें बनाकर संदिग्ध आरोपी की खोज कर रही है। 15 जनवरी की रात सैफ के घर में आरोपी घुस गया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी सैफ अली खान की मेड से विवाद कर रहा था। शोर सुनकर जब वह बाहर आए व मामला शांत करवाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान आरोपी ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। उसने उन्हें 6 जगह चाकू से मारा है। जिनमें तीन चोटें उनकी गंभीर हैं। जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया था। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालात में सुधार देखते हुए नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
Editorial

Editorial

Next Story