✕
जोधपुर में एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक संपन्न शैक्षिक सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन व विकसित भारत में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करेगी अभाविपः डॉ. सोलंकी
By EditorialPublished on
जोधपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक रविवार को जोधपुर स्थित रघुवंशपुरम आश्रम में संपन्न हुई।

x

जोधपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक रविवार को जोधपुर स्थित रघुवंशपुरम आश्रम में संपन्न हुई। इसमें शैक्षिक, सामाजिक, संगठनात्मक, पर्यावरणीय, सांस्कृतिक, खेल और सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना भी तैयार की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह मुकुंद सी. आर. सहित देशभर से 102 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में वर्तमान शैक्षिक, राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। देश में शैक्षिक संस्थानों में सुधार, विद्यार्थियों की उनके परिसर से रुचि बढ़ाने के लिए 'परिसर चलो अभियान', शुल्कवृद्धि पर रोकथाम, विभिन्न आयाम गतिविधियों एवम् अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों की कला और कौशल में वृद्धि, आदि विषयों पर मंथन कर विद्यार्थी आंदोलन की आगामी दिशा निर्धारित की गई। इस वर्ष के विशेष उपलक्ष्य जैसे भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष, स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती, रानी दुर्गावती की पंचशती पूर्ति, और संघ शताब्दी वर्ष जैसे विशेष अभियानों की योजनाएं भी बनाई गई। सदस्यता अभियान और महाविद्यालय इकाइयों की प्रगति की समीक्षा भी बैठक में की गई। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि सत्र 2024-25 में देशभर में कुल 57,82,877 विद्यार्थियों ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली है। विगत वर्ष की तुलना में लगभग 8 लाख अधिक विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।

Editorial
Next Story
Related News
X
