Udaipur
उदयपुर। शहर की भुपालपुरा थाना पुलिस ने 2 लाख रूपए मूल्य की 29 पेटी शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बोलेरों जब्त की है। थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर शोभागपुरा 100 फिट रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक सिल्वर कलर की बोलेरो रुकवाई। बोलेरो चालक ने अपना नाम जीवन लाल पुत्र रुपाराम विश्नोई निवासी भीमगुड़ा सरवाणा चितलवाना जालोर तथा दूसरे ने भजनलाल पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी भीमगुड़ा सरवाणा चितलवाना जालौर होना बताया। पुलिस टीम ने बोलेरो को चैक किया तो बोलेरो की छत पर लोहे की चद्दर को काटकर तथा बोलेरो के अंदर पीछे वाली दोनों सीटों के बीच में फर्श को काटकर बॉक्स बना रखे थे। दोनों बॉक्स के अन्दर अंग्रेजी शराब की भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की 29 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। जिस पर शराब जब्त कर चालक और खलासी को गरफ्तार किया। आरोपी भजनलाल व जीवन लाल ने पूछताछ में हरियाणा से राजस्थान होते हुये गुजरात में शराब की तस्करी करना बताया व पुलिस से बचने के लिये बोलेरो की छत व अन्दर बॉक्स बनाना। इन बॉक्सों के अंदर अंग्रेजी शराब की बोतले भरकर शराब की तस्करी करते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story