✕
न्यू ईयर पर रेव पार्टी : वैश्यावृत्ति व मुजरे के लिए लाई 13 युवतियों सहित 40 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने न्यू ईयर पर रेव पार्टी में वैश्यावृति व मुजरे के लिए लाई गई 13 युवतियों सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।
_202501021528103663.jpg)
x
_202501021528103663.jpg)
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने न्यू ईयर पर रेव पार्टी में वैश्यावृति व मुजरे के लिए लाई गई 13 युवतियों सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस आयोजन स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा व अन्य मादक पदार्थ भी बरामद किया है। मौके से 20 महंगी शराब की बोतलें, 46 बोतल बीयर, गांजा, सिगरेट व भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। साथ ही होटल परिसर से 10 कारें भी बरामद की गई। आरोपियों इस पार्टी का सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी किया था और प्रत्येक पास की किमत 11 हजार 999 रूपए रखी थी। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि न्यू ईयर पर शहर में विभिन्न जगहों पर हो रही पार्टियों में मादक पदार्थ और रेव पार्टी के लिए युवतियों को लाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। इस दौरान डिप्टी सूर्यवीरसिंह को सूचना मिली कि होटल केसर विला डीकली में रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस सूचना पर डिप्टी के नेतृत्व में प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी, एएसआई त्रिलोकनाथ, करण सिंह, हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, प्रकाश चन्द, महिला हैड कांस्टेबल संजू, कांस्टेबल गिरीराज सिंह, अजयपाल सिंह मकर, सहित सादर प्रताप और स्पेशल टीम प्रभारी श्याम सिंह रत्नू, एएसआई विक्रम सिंह, हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार, भंवर लाल, योगेश, गणेश, हितेन्द्र सिंह, जगदीश, कांस्टेबल सुमित, सुमेर, लोकेश राइकवाल की टीम ने इस होटल पर दबिश दी।
दबिश में होटल की लॉबी में कुछ लडकियां व आदमी मौजूद मिले एवं उससे आगे बरामदे में साउण्ड बज रहा था, जहां पर लडकियां कम व अश्लील कपडों में नाच रही थी और नोट उछाले जा रहे थे, जो जमीन पडे हुए थे। उनके साथ कुछ युवक भी नाच रहे थे जो शराब पी रहे थे। पुलिस को देखकर मौजूद लोगों ने भागने एवं छिपने का प्रयास किया। मौके पर 5 युवतियां जो वहां वैश्यावृति के लिए मौजूद थी। 2 युवतियां व 1 किन्नर को मुजरा डांस व बॉलीवुड डांस के लिये मुम्बई से मंगवाया गया था। 2 युवतियां इंवेट कार्यक्रम के लिये इंदौर से बुलवाई गई। शेष युवतियां रेव पार्टी में भाग लेने आई थी। मौके से बरामदे व लॉबी से अंग्रेजी शराब की 20 महंगी शराब की बोतलें, 46 बोतल बीयर, गांजा, सिगरेट व भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। मुख्य आयोजन कर्ता रेव पार्टी में आने वाले ग्राहकों, आयोजकों की होटल केसर विला कैम्पस से 10 कारे बरामद की गई। पुलिस ने इस कार्यवाही में आयोजन कर्ताओं सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 13 युवतियां भी शामिल है। होटल से अवैध शराब, गांजा, साउण्ड सिस्टम व 10 वाहन बरामद किए।
इन लोगों ने आयोजित की यह पार्टी और यह थी जिम्मेदारी
ढिकली में केसर विला होटल में नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर अरमान उर्फ आसु हुसैन उर्फ उस्मान अली, रामसिंह, जितेन्द्र मेवाडा उर्फ जीतू मेवाडा, सलीम, ज्योति अरोडा उर्फ सोनिया, हुसैन मोहम्मद ने इस रेव पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में आने वाले ग्राहकों के लिए आयोजकों ने वैश्यावृति के लिए लडकियां उपलब्ध कराना तय किया गया था, जिनकी व्यवस्था अरमान उर्फ आसु, ज्योति अरोडा व मोहम्मद हुसैन ने की थी। सोशल मीडिया पर विज्ञापन, 11999 रूपए चार्ज इास पार्टी के लिए आयोजकों ने पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस रेव पार्टी का विज्ञापन दिया था। इस पार्टी के लिए थ्री स्टार केटेगेरी रूम, इवनिंग पार्टी, खानपान, शराब, मुजरा के लिए 11 हजार 999 रूपये के पास आयोजकों ने बेचे थे। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से भी कई लोग इस पार्टी में आए थे। ये हुए इस पार्टी में से गिरफ्तार अरमान उर्फ आसु हुसैन उर्फ उस्मान अली पुत्र रियासत हुसैन निवासी मुरादाबाद यूपी हाल आयड़, सलीम पुत्र मुबारिक मोहम्मद निवासी कांवा खेड़ा भीलवाडा, चेतव्य पुत्र सुनील मालवीया निवासी मयूर नगर मौसाखेडी इन्दौर, कपिल पुत्र राजेश शर्मा निवासी डमरू उस्ताद का चौराहा परदेशीपुरा इन्दौर, रानी लौहार पत्नी नरेश लौहार निवासी न्यू पटेल नगर प्रतापनगर भीलवाडा हाल ए ब्लॉक चित्रकूट नगर भुवाणा, पिंकी पी माधवलाल लौहार निवासी न्यू पटेल नगर जोधपुर हाल ए ब्लॉक चित्रकूट नगर भुवाणा, नरेश पुत्र मोहनलाल लौहार निवासी ए ब्लॉक चित्रकूट नगर भुवाणा, मीनाक्षी शाह पत्नी निलेश शाह निवासी गोरेगांव जवाहरनगर सीने मैक्स वेस्ट मुम्बई, लोकेश सालवी पुत्र स्व. मोहनलाल सालवी निवासी बेदला तलाई हाल कुम्हारवाड़ा भुवाणा, भरत डांगी पुत्र कन्हैयालाल डांगी निवासी डांगलियो की मगरी भुवाणा, गोरान वेद पुत्र प्रकाश वेद निवासी भुवाणा, जितेन्द्रपुरी पुत्र गौतमपुरी निवासी नागो का खेड़ा बोयणा डबोक, विक्रम सिंह पुत्र मनोहरसिंह देवडा निवासी जहातलाई वरडा नाई, पवन पाटीदार पुत्र गोपाल पाटीदार निवासी बंबोरा जीरण नीमच, हिरेन बारड पुत्र उमेश भाई निवासी वडवन सुरेन्दनगर गुजरात, धर्मेन्द पुत्र अम्बालाल पटेल निवासी किशनगढ़ ईडर साबरकांठा, राहुल पटेल पुत्र रमेश भाई पटेल निवासी किशनगढ़ ईडर साबरकांठा, जावेद अली पुत्र फरजन अली निवासी मुर्शीदनगर सवीना, हितेश पुत्र कालूलाल लौहार निवासी एकलिंगपुरा, अर्जुन पुत्र रतनलाल रेगर निवासी बंबोरी जलोदा जागीर छोटीसादडी, विनोद सिंह पुत्र किशन सिंह चौहान निवासी परदेशीपुरा डमरू उस्ताद का चौराहा परवेशीपुरा इन्दौर, भगवतीलाल पुत्र रामेश्वरलाल निवासी ढिकली प्रतापनगर, दयाराम पुत्र बंशीलाल धाकड निवासी बंसतविहार कोटा, साहिल अली पुत्र शाहिद अली निवासी बरकत कॉलोनी सेक्टर 12 सवीना, रामभाई पुत्र देवसी भाई रेबारी निवासी हिरासर चोटिला सुरेन्द्रनगर गुजरात, केतुल पुत्र अरविंद चोटालिया निवासी साई कृपा मुम्बई वेस्ट कांदली मुम्बई. मैरूभाई पुत्र रामसिंह कलोतरा निवासी सरदारनगर मेहमदाबाद खेडा गुजरात, संजय वैष्णव पुत्र बढीप्रसाद निवासी सेक्टर 9 सविना, संजय पुत्र आपाभाई कलोतरा निवासी सुधामडा सायला सुरेन्द्रनगर गुजरात, अशोक पुत्र रमेश कलोतरा निवासी फलग्राम वडवन सुरेन्द्रनगर गुजरात को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वैश्यावृत्ति के लिए लाई गई 5 युवतियां, मुजरा व ईवेंट के लिए लाई गई 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है

Editorial
Next Story
Related News
X
