mavali
मुंबई। मावली जैन मित्र मंडल मुंबई का 17वाँ स्नेह सम्मेलन शिव गंगा रिसोर्ट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। आरम्भ स्मिता सामोता व श्वेता जैन के मंगलाचरण से हुआ। संचालन आभा सिंयाल व देशना सिंयाल ने किया। मावली से आए मीठालाल सिंयाल, मदन सिंयाल, सुजान सिंयाल, महेंद्र मेहता के साथ पूर्व अध्यक्ष विजयसिंह कुमठ, मंडल अध्यक्ष चंचल जैन व मंत्री गजेंद्र सामोता मंचासीन थे। कई गेम और टास्क का आयोजन किया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
mavali
मावली से आए अतिथियों एवं सम्मेलन सहयोगी परिवार का सम्मान मंडल अध्यक्ष चंचल जैन, मंत्री गजेंद्र सामोता, विजयसिंह कुमठ ने किया। प्रायोजक मदनलाल, मनीष, कपिलेश सिंयाल परिवार थे। बस प्रायोजक नानालाल सुभाष कमलेश धाकड़ का सम्मान मुकेश राजेंद्र अभिषेक हेमेंद्र ने किया।
विज्ञापन प्रायोजक रणजीतमल प्रवीण विकाश लोढ़ा का सम्मान सागरमल जैन व विजयसिंह कुमठ ने किया। उपहार प्रायोजक महेंद्र मोहित मेहता का सम्मान महावीर कन्हैयालाल वीरेंद्र कपिलेश राजेश ने किया। सम्मेलन सफल बनाने उमेश कुमठ, दिलीप सिंयाल, राजेंद्र सामोता, दिनेश खटवड़, कमलेश चपलोत, मुकेश खटवड़, आयुष, ऋषभ और महिला मंडल सक्रिय रहे।
Editorial

Editorial

Next Story