✕
चंदेसरा का स्नेह सम्मेलन संपन्न
By EditorialPublished on
मुंबई। चंदेसरा जैन नवयुवक मंडल का 20वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन वेट एंड जॉय रिसोर्ट में आयोजित हुआ। सम्मेलन के संपूर्ण प्रायोजक गुलाब देवी बाबूलाल बोकड़िया, अशोक प्रेरणा, अजीत चंचल, युवराज, यशराज, सोनम, कशिश बोकड़िया का सम्मान किया गया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम और गेम्स में हिस्सा लिया।
_202501021040150436.jpg)
x
_202501021040150436.jpg)
मुंबई। चंदेसरा जैन नवयुवक मंडल का 20वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन वेट एंड जॉय रिसोर्ट में आयोजित हुआ। सम्मेलन के संपूर्ण प्रायोजक गुलाब देवी बाबूलाल बोकड़िया, अशोक प्रेरणा, अजीत चंचल, युवराज, यशराज, सोनम, कशिश बोकड़िया का सम्मान किया गया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम और गेम्स में हिस्सा लिया। तपस्वियों का बहुमान किया गया। मंगलाचरण कल्पना वाघरेचा ने किया। चंचल बोकडिया, हेमा इन्टोदिया, संगीता सिंघवी ने स्वागत गीत का संगान किया। इस वर्ष गांव के वरिष्ठों के निधन पर भावांजलि अर्पित की।

मंडल संरक्षक विजयसिंह बोकडिया एवं ललित इंटोदिया ने आभार प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष महावीर इंटोदिया ने कहा कि सभी समाज बंधुओं को गांव और समाज के विकास के लिए आगे आना चाहिए। अजित बोकडिया ने भी विचार रखे। गांव से आये अर्जुनलाल बोकडिया, शेषमल इन्टोदिया, श्यामलाल इन्टोदिया, सुखलाल इन्टोदिया, श्यामलाल इन्टोदिया का सम्मान किया गया। सम्मेलन सफल बनाने में मंडल के मंत्री विकास सोनी, कोषाध्यक्ष मितेश बोकड़िया, रोशनलाल इन्टोदिया, रजनीश इंटोदिया, महावीर इंटोदिया, विकास इंटोदिया, अभिषेक इंटोदिया, दिलीप इन्टोदिया, किरण इंटोदिया, चंद्रशेखर बोकडिया, संजय इंटोदिया, भरत बोकडिया, नरेश बोकडिया, राकेश इंटोदिया, महेंद्र बोकडिया, दिलीप बोकडिया, रौनक इन्टोदिया, प्रवीण बोकडिया, सुशील इन्टोदिया, अल्पित इन्टोदिया, चिराग इन्टोदिया, राजकुमार बोकडिया, सतीश इंटोदिया, श्यामलाल इंटोदिया, दिलीप इंटोदिया, मुकेश इंटोदिया, शंभूलाल इंटोदिया, सुरेश इंटोदिया, मनीष इंटोदिया ने योगदान दिया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
