✕
ऐतिहासिक रहा वाशी तेरापंथ राजभवन का उद्घाटन समारोह
By EditorialPublished on
मुंबई। तेरापंथ राजभवन वाशी का उद्घाटन समारोह वाशी तेरापंथ समाज के तत्वावधान में भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया।
_202501181106056176.jpg)
x
_202501181106056176.jpg)
मुंबई। तेरापंथ राजभवन वाशी का उद्घाटन समारोह वाशी तेरापंथ समाज के तत्वावधान में भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंगलाचरण स्वागत गीतिका तेरापंथ महिला मंडल ने प्रस्तुत की। तेरापंथ समाज वाशी की ओर से स्वागत वक्तव्य सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया ने किया। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी अध्यक्ष ललित बाफना ने स्वागत करते हुए कहा कि तेरापंथ समाज वाशी ने एक सपना संजोया था, जो कई वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है। उद्घाटन सुधांशु चंडालिया ने नमस्कार महामंत्र और मंगल पाठ से करवाया। उससे पूर्व गाजे बाजे के साथ स्वागत रैली निकाली गई। फाऊंडेशन महामंत्री बाबूलाल बाफना ने बताया कि उद्घाटनकर्ता सुरेशचंद्र चेतनकुमार विकासकुमार बागरेचा परिवार कोठारिया वाशी ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया। देवगढ़ के बसंतीलाल प्रकाश निर्मल महावीर आच्छा परिवार ने शिलान्यासकर्ता की पट्टी का अनावरण किया। फाउंडेशन कोषाध्यक्ष ललित बोहरा ने स्वागत वक्तव्य दिया। आयोजन के एक दिन पूर्व संगीत संध्या एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम रखा गया, जिसमें गायक कलाकार वैभव सोनी ने प्रस्तुति दी। मुंबई तेरापंथी सभाध्यक्ष मानक धींग ने अपना वक्तव्य दिया। स्वागत वक्तव्य में उद्घाटनकर्ता सुरेश बागरेचा और रत्ना बागरेचा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। सुशील मेड़तवाल ने विचार व्यक्त किये।
_202501181106056176.jpg)
कार्यक्रम में महानगरपालिका कमिश्नर कैलाश शिंदे सपत्नीक उपस्थित रहे। शिंदे का सम्मान फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना की टीम ने किया। इस प्लॉट में महत्वपूर्ण भूमिका रही हितेश भंसाली और पिंकू भल्ला की जिन्होंने समाज के हित में यह प्लॉट तेरापंथ समाज वाशी को दिया। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन के पदाधिकारी, उद्घाटनकर्ता, शिलान्यासकर्ता और सभी ट्रस्टीगण के लिए कृतज्ञता की पवन परमार ने अभिव्यक्ति दी।

सबसे महत्वपूर्ण योगदान भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना महामंत्री बाबूलाल बाफना ललित बोहरा किशोर गादीया का रहा, जिन्होंने कई वर्षों से इस भवन निर्माण में अपना सहयोग तन मन धन से दिया। तेरापंथ समाज वाशी की ओर से अभिनंदन किया गया। आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खांटेड ने किया।
आयोजन में ख्यालीलाल तातेड, रमेश धाकड़, नरेंद्र तातेड, बी सी भलावत, विमल सोनी, तेरापंथ सभा मुंबई मंत्री दिनेश सुतरिया, कांदिवली फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़, विनोद कोठारी, युवक परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेश कोठारी, अणुव्रत समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी, महेंद्र बागरेचा, कैलाश बेताला, मदनलाल तातेड, महेंद्र चौरडिया, महेश बाफना, अशोक बोहरा, आरएल जैन, तेरापंथ महिला मंडल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा, कोषाध्यक्ष तरुणा बोहरा, मुंबई ज्ञानशाला परिवार से राजश्री कच्छारा, अंजू कोठारी, चंचल परमार, तेरापंथ सभा वाशी कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया, युवक परिषद् अध्यक्ष अरविंद खाटेंड, मंत्री नीलेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश गुदेचा, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी, मंत्री सीमा मेहता, कोषाध्यक्ष भावना बाफना, सहमंत्री विजेता भंसाली, अणुव्रत ट्रस्ट, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला परिवार, तेरापंथ समाज वाशी नवी मुंबई के कार्यकर्ताओं का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा। आयोजन सफल बनाने संपतलाल बागरेचा,अशोक आच्छा, अमृतलाल खांटेड, लादूलाल श्रीश्रीमाल सुरेश भंसाली बंसीलाल सियाल अनिल सिंघवी कमलेश बोहरा, किशोर गादिया, सुशील मेडतवाल, ललित बागरेचा गौतम कोठारी, चेतन कोठारी, अजीत कच्छारा, सुनील सोनी रतनलाल सियाल अरविंद सुकलेचा नरेंद्र वडाला शांतिलाल धोका अशोक धर्मावत बलवंत चौरडिया विमल श्रीमाल, राकेश चंडालिया,ललित चंडालिया, सुशील कोठारी, शंकर कोठारी अमित आचलिया,अर्जुन सोनी जसराज कोठारी, विकास सिसोदिया, तिलकेश गोखरू मुकेश चोरडिया श्रेयांश कोठारी रंजीत खाटेड महावीर सोनी, विनोद लोढ़ा, नमन कावड़िया, हर्ष लोढ़ा, सुरेश बाफना, राकेश राठौड़ नितेश बाफना हैप्पी ग्रुप, संस्कार ग्रुप जी टेन ग्रुप, भिक्षु भक्ति मंडल आदि सक्रिय रहे। संचालन महामंत्री बाबूलाल बाफना ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवीण चोरडिया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
