jain mitra mandal
मुंबई। नमाना जैन मित्र मंडल का 13वां स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। नवयुवक मंडल ने क्रिकेट मैच एवं महिला मंडल ने गेम एवं सभी ने बोटिंग का आनंद लिया। छोटे बच्चों ने स्विमिंग का लुत्फ उठाया। शुरुआत मंगलाचरण से हुई। संचालन भंवरलाल कर्णावट ने किया। प्रायोजक सुंदरलाल भगवतीलाल जीवनलाल पामेचा का सम्मान अध्यक्ष यशवंत पामेचा मंत्री मोडीलाल वागरेचा एवं कमेटी ने किया। प्रायोजक महिलाओं का सम्मान अध्यक्ष चंदा वागरेचा, मंत्री राजकुमारी पामेचा एवं कार्यकारिणी ने किया। बुजुर्गों, नव विवाहित जोड़ों व शीघ्र शादी होने वाली कन्याओं के साथ संघ समाज संस्था संगठन में अध्यक्ष पुरुषों व महिलाओं का सम्मान किया गया। विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यशवंत पामेचा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया एवं पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया। आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से पुनः यशवंत पामेचा को अध्यक्ष, मंत्री मोडीलाल वागरेचा व कोषाध्यक्ष जसवंत बापना की घोषणा की गई। महिला मंडल अध्यक्ष पद पर कंचन कर्णावट एवं मंत्री निर्मला पामेचा चुने गए। आयोजन सफल बनाने यशवंत वागरेचा, महेंद्र वागरेचा, सागरमल वागरेचा, गणेश पामेचा, नवीन वागरेचा, दिलीप बापना, राकेश पामेचा, कैलाश पामेचा, दिलीप वागरेचा का सहयोग रहा। यशवंत पामेचा ने आभार ज्ञापित किया। यह जानकारी महेंद्र वागरेचा ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story