devgad
मुंबई। देवगढ़ मित्र मंडल, मुंबई का वार्षिक स्नेह सम्मेलन शिवगंगा रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। सम्मेलन के प्रायोजक लक्ष्मीदेवी भीकमचंद, कुसुम प्रकाश चंद, उषा महेंद्र कुमार, अनीता ललित कुमार, डिंपल निखिल, ऐश्वर्या, प्रेक्षा, खुश, नव्या एवं मीत छाजेड़ परिवार (पुणे) थे जिनका सम्मान किया गया। सम्मेलन की शुरुआत वाटर पार्क से हुई, जहां सभी ने परिवार सहित आनंद उठाया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने कार्निवल गेम्स का आनंद लिया। मंगलाचरण महिला मंडल ने किया। प्रकाश छाजेड़ ने अभिनंदन किया। स्वागत भाषण अशोक मेहता ने दिया। आभार ज्ञापन प्रकाश चंद, महेंद्र, ललित छाजेड़ ने किया। मेधावी विद्यार्थियों, तपस्वियों का सम्मान किया गया।
मनोहरलाल डागा, अशोक मेहता, चंपालाल डागा, दिनेश मेहता, आजाद देरासरिया, बाबूलाल छाजेड़, उगमचंद आच्छा, प्रकाश चंद्र आच्छा, महेश छाजेड़ और महावीर सुखलेचा ने विचार व्यक्त किए। संचालन अशोक मेहता ने किया। विजय सिंह संचेती, दिलीप चपलोत, प्रकाश बोहरा और दिनेश मेहता आदि उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story