✕
अंगदान के लिए 1111 संकल्प पत्र भरवाएंगे, महिला विंग करेगी सामाजिक कुरूतियों पर प्रहार
By EditorialPublished on
उदयपुर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की नववर्ष की प्रथम बैठक गुरुवार को हुई। बैठक सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य एवं नवमनोनीत अध्यक्ष दीपक सिंघवी की अध्यक्षता में 100 फीट रोड स्थित रॉयल हिस्टोरिया इन सभागार में संपन्न हुई।

x

उदयपुर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की नववर्ष की प्रथम बैठक गुरुवार को हुई। बैठक सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य एवं नवमनोनीत अध्यक्ष दीपक सिंघवी की अध्यक्षता में 100 फीट रोड स्थित रॉयल हिस्टोरिया इन सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फत्तावत ने कहा कि वर्ष 2025 में बीजेएस डॉ. अंजलि जैन के नेतृत्व में 1111 ऑर्गन डॉनेशन संकल्प पत्र भरवाएगा। साथ ही बीजेएस प्रोफेशनल फॉरम के गठन की घोषणा करते हुए यशवंत कोठारी को प्रथम संयोजकीय दायित्व सौंपा गया। बीजेएस संस्थापक शांतिलाल मुथा के निर्देशन में फाउण्डेशन कार्यक्रम के साथ-साथ सोशियल रिफार्म, एज्यूकेशन एवं केरियर, हेल्थ एण्ड वेलनेस, स्कील्स इन्टरप्योनियरशिप व नेटवर्किंग से सम्बन्धित सभी आयोजन किए जाएंगे। नव मनोनीत अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए आह्वान किया कि सुचारू एवं सुव्यस्थित संगठन संचालन के लिए मेन विंग, लेडिज विंग, युथ विंग एवं गर्ल्स विंग को सक्रिय एवं सजग बनाया जाएगा। बीजेएस लेडिज विंग की नवमनोनीत अध्यक्षा मीना कावडिया ने बताया कि महिला सशक्तिरण के अन्तर्गत 100 महिलाओं की एक बिग्रेड बनाकर सामाजिक कुरूतियां समाप्त करने का अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर समन्वयक चन्द्रप्रकाश चोरडिया, संभागीय अध्यक्ष विकास जैन, स्मार्ट गर्ल्स प्रभारी धीरेन्द्र मेहता, मयंक मेहता, नीतू गजावत, दीपक बोल्या, विजय कोठारी, सुनील सुराणा, सौरभ गोलछा, निरज सिंघवी आदि ने सम्बोधित किया। इन्हें किया सम्मानित बीजेएस 2025-26 राज्य स्तरीय कार्य समिति में श्याम नागोरी, महेन्द्र तलेसरा, विरेन्द्र महात्मा, धीरेन्द्र मेहता, विकास जैन, विजय लक्ष्मी गलूंडिया, प्रवीण नवलखा को मनोनीत किए जाने पर मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
