✕
आत्महत्या का प्रयास कर रहे मजदूर का वीडियो वायरल
By EditorialPublished on
मुंबई। एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिली है। दरअसल एक मजदूर ने यहां दो बार ऊंची बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही बार वह गिरते हुए सेफ्टी नेट पर जा अटका। गनीमत यह रही कि आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे मजदूर की जान बच गई।

x

मुंबई। एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिली है। दरअसल एक मजदूर ने यहां दो बार ऊंची बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही बार वह गिरते हुए सेफ्टी नेट पर जा अटका। गनीमत यह रही कि आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे मजदूर की जान बच गई। लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो विक्रोली में स्थित कन्नामवार नगर इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट का है। यहां एक मजदूर ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन पहली बार कूदने पर वह 8वीं मंजिल पर लगे सेफ्टी नेट में जा अटका। इसके बाद मजदूर ने दूसरी बार प्रयास किया तो वह पहले फ्लोर के पास बने सेफ्टी नेट पर जा गिरा। मजदूर का नाम बिरजू प्रसाद रमेश बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। दोनों बार सेफ्टी नेट पर अटकने के बाद आसपास के मजदूरों ने उसे उठाया और ऐसा बताया जा रहा है कि उसे वापस उसके गांव भेज दिया गया है। इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
