✕
आरएसएस की तरह कांग्रेस भी लगाएगी शाखाएं
By EditorialPublished on
जयपुर (कास)। भारतीय जनता पार्टी के देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा योगदान है। आरएसएस की ओर से पिछले 30 40 साल से गांव गांव शाखाएं लगाई जाती हैं। इन शाखाओं में विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन होता है।
_202501171246095747.jpg)
x
_202501171246095747.jpg)
जयपुर (कास)। भारतीय जनता पार्टी के देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा योगदान है। आरएसएस की ओर से पिछले 30 40 साल से गांव गांव शाखाएं लगाई जाती हैं। इन शाखाओं में विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन होता है। प्रार्थनाएं होती है और देश भक्ति के विषयों पर चर्चाएं होती है। चूंकि आरएसएस की विचारधारा से देश के करोड़ों लोगों पर व्यापक असर हुआ और संघ के सहयोग के कारण ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब कांग्रेस को भी अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं। 55 साल पहले कांग्रेस सेवादल की ओर से भी शाखाओं की तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया। अब जनाधार बढ़ाने के लिए फिर से पुराने तरीके आजमाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
राजस्थान में सेवादल को याद आए पुराने दिन कांग्रेस का ही संगठन है सेवादल, जो कि ठेठ ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच रखता था। लोगों के हर कार्य के लिए सेवादल के कार्यकर्ता तत्पर रहते थे। बताया जा रहा है कि 55 साल पहले कांग्रेस सेवादल की ओर से ग्रामीण स्तर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था जिससे लोगों का सीधा जुड़ाव भी रहता था। बाद में इन कार्यक्रमों को बंद कर दिया गया। राजस्थान में अब एक बार फिर से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना तय हुआ है। जिस तरह से आरएसएस की ओर से शाखाएं लगाई जाती है। उसी तर्ज पर कांग्रेस सेवादल भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें लोगों को नियमित रूप से मिला जा सके और उनके कार्यों में मदद भी की जा सके।
जयपुर में होगी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस सेवादल की एक बड़ी बैठक जयपुर में होने वाली है। 17, 18 और 19 जनवरी को जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति का तीन दिवसीय सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में पार्टी के सभी सीनियर नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
जयपुर में होगी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस सेवादल की एक बड़ी बैठक जयपुर में होने वाली है। 17, 18 और 19 जनवरी को जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति का तीन दिवसीय सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में पार्टी के सभी सीनियर नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
