✕
पीएम नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे पर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल
By EditorialPublished on
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई का दौरा किया, जहां सबसे पहले उन्होंने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना को तीन बड़ी सौगातें देश के नाम की।

x

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई का दौरा किया, जहां सबसे पहले उन्होंने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना को तीन बड़ी सौगातें देश के नाम की। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्होंने महायुति के विधायकों से दोपहर के भोजन पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री के इस दौरे पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने पीएम के इस दौरे पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि इस तरह के दौरे से मुंबईकरों को तकलीफ होती है, खासकर यातायात में। मुंबई में यातायात की समस्या आम बात है, यहां वर्किंग दिनों में ही ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या होती है। ऐसे में वर्किंग दिनों में इस तरह के दौरे लोगों के परेशानी का कारण बनते है। मुंबई में वर्किंग दिनों पर यातायात को रोकने से लाखों लोग देर से ऑफिस पहुंचते हैं, कई तो पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर फंस जाते हैं।
आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि ऐसे आयोजन जहां वीआईपी 20 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रैफिक को रोककर रखते हैं, ऐसे आयोजन वे हफ्ते के अंत में क्यों नहीं हो सकते? इसके लिए वर्किंग दिनों को ही क्यों चुना जाता है? देखा जाए तो चुनाव के समय नेता अक्सर हैलीकॉप्टर से आना-जाना करते है। इस बात को उठाते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि ऐसे दिनों में अगर यहां पहुंचना है तो इसके लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग क्यों नहीं करते, जैसा कि चुनावों के दौरान करते है? और ट्रैफिक को कम करने के लिए की बेहतर योजना क्यों नहीं बनाई जाती है? आदित्य ठाकरे ने कहा की इस तरह के वीआईपी दौरे से मुंबईकरों को क्यों प्रभावित किया जाता है। उनके दिनचर्या को क्यों खराब किया जाता है। आपको बता दें कि मुंबई काफी व्यस्त शहर है और यहां ट्रैफिक की समस्या हमेशा से ही है और ऐसे में पीएम मोदी के दौरे पर ट्रैफिक रोके जाने से जनता को कहीं-न-कहीं ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
