Udaipur
उदयपुर.| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बार अब एक एक दर्जन से भी अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है पर एक भी पेपर आउट नहीं हुआ है। साथ ही कहा कि पेपर लीक में जी भी शामिल रहे है उनके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओ के विकास को सरकार कटिवद्ध है और खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई क्षेत्रों में काम कर रही है। साथ ही कहा कि 2026 में खेलों इंडिया खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास कया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल मंगलवार को शहर के समीप कानपुर के रॉयल खेड़ा मैदान पर अंगी समाज की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। इस मौके पर कहा कि 2024 के अंदर एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। पिछली सरकार में 17 पेपर लीक हुए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में युवाओं के साथ जिन्होंने कुठाराघात किया है वो भी अंदर जाएंगे, इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार कार्रवाई कर रही है। सीएम शमा ने कहा कि एसआईटी गठित की गिरफ्तारियां कर जेल में डाला। सीएम बोले कि हमने 60 हजार नियुक्ति पत्र दे दिए है 15 हजार और देने वाले है। हमने बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों का सालाना कैलेंडर निकाल दिया है। सीएम ने कहा कि युवाओं और बेटियों इसकी तैयारी करें। सीएम शर्मा ने कहा यह नहीं कहते है कि यहां हमारा विधायक है और वहां हमारा विधायक है सरकार राजस्थान की आठ करोड़ जनता और 200 विधानसभा के लिए काम करती है। आने वाले समय में राजस्थान विकसित राजस्थान बनने वाला है। सीएम शर्मा ने कहा कि जनता से कहा कि आपने किसान के बेटे पर भरोसा जताया है तो आपका विश्वास टूटने नहीं देंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आलू से सोना पैदा तो नहीं कर संकते है लेकिन अगर किसानों की प्यासी धरती को पानी मिल गया तो ये धरती जरूर सोना उगल देगी। मंच पर मौजूद समाज के प्रतिनिधियों और डांगी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक विधायक फूलसिंह मीणा, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, सलूंबर विधायक शांता मीणा, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी मौजूद थे। इससे पहले सीएम का यहां पहुंचने पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल आदि ने अगवानी की।
खेलों को प्रोत्साहन दे रही सरकार मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के विकास के लिए मिशन ओलंपिक्स शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के लिए विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, किट कोचिंग और अन्य सभी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। केंद्र सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के अनुरूप भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जयपुर में 15 करोड़ रुपये की राशि से खिलाड़ियों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था लागू की जा रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम और खेल मैदान बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। खेल के लिए बजट की राशि को दोगुना किया जाएगा।
उपखंड स्तर पर होंगे खेलो तो राजस्थान यूथ गेम्स मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 में खेलो इंडिया राष्ट्रीय युवा खेलों की मेजबानी राजस्थान को देने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। खेलो इंडिया यूथ गोम्स की तर्ज पर प्रदेश में उपखंड, जिना और राज्य स्तर पर खेलो राजस्थान यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें परंपरिक और स्वदेशी खेलों को भी शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे ले जाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र एवं सखेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेश की स्थापना के लिए भी केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है। जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने से स्थानीय एथलीटों को प्रोत्साहन मिलेगार सथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैवर करने में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री के साथ चार्टर में आए उदयपुर शहर विधायक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर आने का अचानक कार्यक्रम तय हुआ था। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन जयपुर गए हुए थे। मंगलवार सुबह शहर विधायक ताराचंद जैन ने मुख्यमंत्री को फोन कर उनके जयपुर ही होने की बात कही थी और सथ ले जाने का आग्रह किया तो जयपुर से उदयपुर अने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर विधायक ताराचंद जैन को फोन कर जयपुर एयरपोर्ट बुलाया। जहां से शहर विधावया लाराचंद जैन मुख्यमंत्री भजनलाल वर्ग के साथ चार्टर से उदयपुर आए और उदयपुर में कानपुर खेडा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर शहर विधायक जैन पुनः मुख्यमंत्री के साथ ही उनके चार्टर पणेन में जयपुर चले गए।
आमंत्रण कार्ड पर ग्रामीण विधायक का नाम ही गायब डांगी समाज की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन का कार्यक्रम कानपुर के खोड़ा गांव में स्थित गाउण्ड में किया गया था, यह जामीण विधानसभा में आता है। पर समाज की ओर से छपवाएं गए आमंत्रण कार्ड में वग्रामीण विधायक फूल सिंह मीजा का कम ही गायब था। कार्ड पर जिला परिषद सदस्य का नाम तक था पर मीणा का नहीं होने से मीणा के समर्थकों में नाराजगी बजर आई।
Next Story