✕
मुमुक्षुओं का अभिनंदन समारोह आयोजित
By EditorialPublished on
मुंबई। अजरामर स्थानकवासी जैन संघ, वागड़नगर स्थानक में त्रिवेणी महोत्सव हुआ, जिसमें मुमुक्षु मुगटलाल शाह और प्रागपुर निवासी मुमुक्षु भाविक खीमशिया की शोभायात्रा का आयोजन हुआ और उनका अभिनंदन किया गया।

x

मुंबई। अजरामर स्थानकवासी जैन संघ, वागड़नगर स्थानक में त्रिवेणी महोत्सव हुआ, जिसमें मुमुक्षु मुगटलाल शाह और प्रागपुर निवासी मुमुक्षु भाविक खीमशिया की शोभायात्रा का आयोजन हुआ और उनका अभिनंदन किया गया। निंबाहेड़ा के बाड़ी गांव निवासी मुमुक्षु ज्योति कांठेड़ का भी अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर झरनाबाई महासती गुजरात से 9 वर्षों बाद अपनी शिष्या महासती यशकृति के साथ मुंबई आई। कार्यक्रम से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। समस्त राजस्थानी जैन संघ भायंदर अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल, पारस चपलोत, पियूष केनिया, मितेश शाह, स्नेहा चपलोत, तेजप्रकाश मादरेचा, राजेंद्र खींचा, रोशनलाल चपलोत, डॉ. कार्तिका ओस्तवाल के साथ ही साधुमार्गीय जैन संघ, मेवाड़ संघ, प्राज्ञ जैन संघ समेत सकल जैन समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Next Story
Related News
X

