Udaipur
उदयपुर | शहर सहित आसपास के जिलों में ठंड ने मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही । ऐसा खेल खेला कि ठिठुरन क्लीन बोल्ड हो गई। मानो ठंड की गिल्लियां एक बार फिर उड़ती हुई नजर आई। मंगलवार को तेज ठंडी हवाओं से हाड़कंपाने | वाली ठिठुरन का अहसास एक बार फिर करवा दिया। अलसुबह घने कोहरे के आगे विजिबिलिटी भी ढेर हो गई। ऐसे में कुछ ही दूरी पर चीजें दिखना बंद हो गई। सड़कों पर चलने वाले वाहनों के भी लाइट जलाकर वाहन चलाने की मजबूरी हो गई। इधर, अचानक हुए तेज ठंड के असर से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बाजारों में भी इसका असर देखने को मिला। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में अभिभावकों ने तेज सर्दी के तेवर होने के साथ ही बच्चों के छुट्टियों की मांग पुरजोर तरीके से कर दी। अभिभावकों का कहना है कि अन्य जिलों में मामूली ठंड के बावजूद स्कूलों में छुट्टियां पड़ गई है जबकि उदयपुर में अभी तक प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। बच्चों को सुबह उठने में और स्कूल के लिए तैयार होने में दिक्कतें आ रही है। अभिभावक न चाहते हुए भी बच्चों को हाड़कंपाने वाली सर्दी में स्कूल भेज रहे है। जबकि बच्चों को इस मौसम में धूप की आवश्यक है। इधर, तापमान की बात करे तो शहर का तापमान पिछले दो दिनों से 5 डिग्री के आसपास ही है लेकिन ठंडी हवाओं की तल्खी आमजन को नस्तर की तरह चुभती रही है। हालांकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा जो कि एक दिन पूर्व के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री कम है।
Editorial

Editorial

Next Story