mumbai
मुंबई। आरईसी लिमिटेड ने गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान, डिंडीगुल, तमिलनाडु में 1 मेगावाट सौर फोटोवोल्टिक बिजली संयंत्र के लिए सीएसआर के तहत 8.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। 9 जनवरी को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें श्रीमती थारा रमेश (सीपीएम, आरईसी चेन्नई) और डॉ. एल. रथकृष्णन (जीआरआई) ने भाग लिया। आरईसी के स्वतंत्र निदेशक नारायणन तिरुपति की उपस्थिति रही।
Next Story