✕
दो दिनों में 10 हजार वाहनों पर लगाई गई ‘एचएसआरपी’ प्लेट
By EditorialPublished on
मुंबई: राज्य परिवहन विभाग (आरटीओ) ने 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसकी प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू कर दी गई है, और पहले दो दिनों में करीब 10 हजार वाहनों पर यह प्लेट लगाई गई है, ऐसा अधिकारियों ने बताया।

x

राज्य में 2019 से पहले पंजीकृत करीब 1 करोड़ 25 लाख वाहनों पर हाई स्पीड रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जाएगी। इसके लिए राज्य के आरटीओ कार्यालयों को तीन ज़ोन में बांटा गया है और तीन अलग-अलग संस्थानों को नियुक्त किया गया है। ज़ोन 1 में 12 आरटीओ कार्यालय, ज़ोन 2 में 16 आरटीओ कार्यालय, ज़ोन 3 में 27 आरटीओ कार्यालय शामिल हैं। नियुक्त संस्थाओं को यह प्लेट लगाने के लिए 31 मार्च तक की समय-सीमा दी गई है।
कैसी होती है यह नंबर प्लेट?
एचएसआरपी नंबर प्लेट पर नीले रंग में अंग्रेजी में ‘IND’ लिखा होता है। इसके ऊपर क्रोम में अशोक चक्र का होलोग्राम स्टैम्प होता है। इसके साथ ही वाहन का पंजीकरण क्रमांक अंकित होता है। इस प्लेट पर क्रमांक एम्बॉस्ड होता है, जिससे इसमें किसी प्रकार का बदलाव करना असंभव होता है। यह प्लेट चोरी हुए वाहनों को खोजने में भी मदद करती है।
अतिरिक्त शुल्क लगेगा
वाहन का प्रकार - शुल्क (जीएसटी के बिना):
• दोपहिया वाहन: ₹450
• तीन पहिया वाहन: ₹500
• कार: ₹750
• ट्रैक्टर: ₹450

Editorial
Next Story
Related News
X