teranpanth
मुंबई। तेरापंथ भवन में मुनि डॉ आलोक कुमार और साध्वी प्रो मंगलप्रज्ञा का आध्यात्मिक मिलन हुआ। मुनि आलोक कुमार ने कहा कि ज्ञान सम्पन्न और विशिष्ट स्थान प्राप्त साध्वी मंगलप्रज्ञा से मिलकर हमें प्रसन्नता है। आज आध्यात्मिक भाई बहन का मिलन हुआ है। साध्वी मंगलप्रज्ञा ने कहा कि मुनि आलोक कुमार एक सेवाभावी धीर, गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं। गुरुदेव तुलसी ने दीक्षित किया, शासन गौरव मुनि मधुकर स्वामी को सौंपा। वे गण प्रभावक संत के रूप में प्रख्यात हैं। मुनि हिमकुमार प्रगति-पथ पर निरन्तर बढ़‌ते रहें। साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी अतुलयशा, साध्वी राजुल प्रभा, साध्वी चैतन्य प्रभा और साध्वी शौर्य प्रभा ने सामूहिक संगान किया। तेरापंथ सभाध्यक्ष सुरेश डागलिया, युवक परिषद् अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया एवं महिला मंडल अध्यक्ष विनीता धाकड़ ने विचार रखे। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, नितेश धाकड़, अशोक धिंग, अशोक बरलोटा, विनोद बरलोटा, उत्सव धाकड़, पुष्पा कच्छारा आदि की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story