terapanthi
मुंबई। मुंबई ज्ञानशाला विभाग की प्रशिक्षक संगोष्ठी का आयोजन तेरापंथ भवन घाटकोपर में हुआ। 153 प्रशिक्षिकाओं की मौजूदगी रही। शुरुआत परामर्शक सीमा सांखला ने नमस्कार महामंत्र से की। ज्ञानशाला गीत संगान के बाद घाटकोपर की बहनों ने मंगलाचरण किया। आँचलिक संयोजिका राजश्री कच्छारा ने स्वागत किया। ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित शिशु संस्कार बोध की परीक्षा संबंधित दिशा - निर्देशों की जानकारी दी और जिज्ञासाओं का समाधान किया। निवर्तमान आँचलिक संयोजिका अनिता परमार ने विचार रखे। ज्ञानशाला केंद्रीय समिति सदस्य प्रो रत्ना कोठारी ने जानकारी दी। आँचलिक सह संयोजिका अंजू चौधरी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। समिति सदस्य वनिता धाकड़, रेखा खाब्या व रिंकू परमार ने विचार रखे। घाटकोपर सभा कोषाध्यक्ष भीमराज सुराणा एवं ज्ञानशाला व्यवस्थापक कांतिलाल मेहता की उपस्थिति रही। विभागीय संयोजिका चंचल परमार ने संचालन किया। समिति सदस्य रेखा कच्छारा, नयना धाकड़, निर्मला मेहता, मीनाक्षी कुमठ सक्रिय रही।
Editorial

Editorial

Next Story