mumbai
मुंबई। मीरा रोड में एक जूलरी शॉप में जाकर ऑनलाइन भुगतान होने का दिखावा कर जूलरों को ठगने वाले आरोपी को मीरा रोड अपराध प्रकटीकरण टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
मीरा रोड स्थित साई सिद्धि ज्वेलर्स में काम करने वाले नीतू सिंह चुंडावत के साथ 24 दिसंबर को उनके कार्यस्थल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने 7 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी खरीदने के बाद 51,200 रुपये ऑनलाइन भेजे जाने का झूठा दावा किया। भुगतान न करके आरोपी ने उन्हें ठग लिया। इस घटना के आधार पर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के साथ करीब 200 सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। रचित राजकुमार रांका (25 वर्ष, पेशा - अकाउंट फ्रीलांसर, निवासी - अजमेर, राजस्थान) को इस अपराध में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पर दिंडोशी पुलिस थाने में भी एक मामला दर्ज है। इसके अलावा, अपराध से संबंधित 100% संपत्ति बरामद कर ली गई है। मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण भोसले द्वारा की जा रही है।
Next Story